कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केशव बस्ती का पथ संचलन आष्टा रोड स्थित एक निजी परिसर से प्रारंभ हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासित कदमताल करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से संचलन निकाला।
जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर की तीनों बस्तियों का पथ संचलन एक ही दिन निकाला जाता था, लेकिन इस बार नगर में दो दिनों तक पथ संचलन आयोजित किया गया माधव बस्ती का पथ संचलन रामद्वारा से तथा मधुकर बस्ती का पथ संचलन पशुपति विहार कॉलोनी से प्रारंभ हुआ।
दोनों बस्तियों के स्वयंसेवकों ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों से संचलन निकालते हुए बस स्टैंड तक पहुंचकर निर्धारित मार्गों से वापस अपनी बस्तियों में समापन किया।इसी क्रम में तीसरी बस्ती केशव बस्ती का पथ संचलन आष्टा रोड स्थित एक निजी परिसर से प्रारंभ हुआ।
इस बार दो दिनों तक पथ संचलन निकालने का उद्देश्य नगर के किसी भी मोहल्ले या वार्ड को छूटने से बचाना तथा अधिक से अधिक क्षेत्रों में जागरूकता और संगठन का संदेश पहुंचाना रहा।
संचलन के दौरान स्वयंसेवकों में अनुशासन, एकजुटता और समर्पण की भावना दिखाई दी। नगर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया।
