देवास रिपोर्टर विनोद भूतडा
देवास जिला मुख्यालय से मात्र 5 – 6 किमी दूर बिंजाना चंदाना मे जहरिली शराब पीने से करीब 20 लोगो की मौत हो गई है तथा कई गंभीर रूप से बीमार है जबकि प्रशासन ने अब तक 10 लोगो की मौत होने की पुष्टि करते हुए कहा कि इनकी मृत्यु शराब पीने से नही पानी की खराबी तथा अन्य बीमारियो की वजह से हुई ‘ है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जितु पटवारी तथा पूर्व सांसद अरुण यादव ने देवास के पास स्थित बिंजाना तथा चंदाना का दौरा किया तथा पीडित परिवारो से मिलकर संवेदना व्यक्त की वही प्रशासनिक अधिकारियो से वस्तु स्थिति पर चर्चा की ।
कांग्रेस नेताओ ने बताया कि सरकार का प्रशासन पर कतई अंकुश नही है और प्रशासन जनहित मे कोई काम नही कर रहा है अवेध कारोबार को संरक्षण दिया जा रहा है आबकारी विभाग की मिली भगत से गांव गांव और गली मोहल्ला मे शराब की बिक्री की जा रही है और इस प्रकार वहां बस्ति मे लडाई झगडे हो रहे है कई जगह आवासीय बस्ति मे शराब दुकान लगाई गयी है जा उचित नही है ।
तथा जो मौत हुई है वह शराब पीने वालो की हुई है किसी सामान्य व्यक्ति की नही हुई है। तो फिर प्रशासन यह दावा किस आधार पर कर रहा है कि मौत शराब से नही हुई इससे प्रतित होता है प्रशासन सच्चाई पर पर्दा डाल रहा है ।
देवास मे स्थिति खराब है यदि शीघ दोषी अधिकारिया पर कार्य वाही नही गयी तो कलेक्टर कार्यालय का कांग्रेस व्दारा घेराव किया जाएगा .क्योकि जनता के हित मे प्रशासन काम नही कर रहा प्रशासन अवैध कारोबार को बढावा दे रहा है ।
