मुस्लिम पिंडारा समाज वेलफेयर सोसाइटी सिराली का गठन, रशीद खान बने नगर अध्यक्ष,समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने पर दिया जोर।

संवाददाता आनंद गवली सिराली

हरदा जिले कि तहसील सिराली। नगर में मुस्लिम पिंडारा समाज वेलफेयर सोसाइटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुस्लिम पिंडारा समाज के प्रदेश संयोजक हाजी शकील खान (मुन्ना भाई) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरदा जिला अध्यक्ष हाजी नाजिम खान ने की।

इस दौरान सर्वसम्मति से रशीद खान (बाबा) को नगर सिराली का अध्यक्ष नियुक्त किया गया कार्यक्रम में आलिम-ए-दीन मुफ्ती वसीम खान, मौलाना हकीम साहब, जिला मीडिया प्रभारी मेराज खान पार्षद, हयात पटेल पार्षद, रसीद खान नेताजी सहित हरदा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अध्यक्ष और कमेटी सदस्य मौजूद रहे।

*नई कार्यकारिणी का गठन*सोसाइटी की नई कार्यकारिणी में आरिफ खान छोटू, जमील खान और मुनव्वर खान (मुन्ना) को उपाध्यक्ष बनाया गया। सेराज खान को कोषाध्यक्ष, इकबाल ठेकेदार को सचिव और रफीक खान गुड्डू को सहायक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं रियाज खान और असलम खान पत्रकार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया सलाहकार कमेटी में युसुफ खान, इब्राहिम खान लाइनमैन, अफजल खान, वहीद खान, नौसे खान, सुभान खान, भुरू बाबा और नियाज खान सहित अन्य जिम्मेदार सदस्यों को शामिल किया गया।

*शिक्षा और समाज सुधार पर जोर*कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक सुधार की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।

उन्होंने कहा कि समाज को संगठित कर नई पीढ़ी को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर प्रयास करना जरूरी है।वक्ताओं ने बताया कि मुस्लिम पिंडारा समाज वर्ष 2008 से शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सुधार के क्षेत्र में लगातार प्रयास कर रहा है।

समाज को एकजुट करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए आगे भी कार्य जारी रखने पर जोर दिया गया कार्यक्रम के अंत में मेराज खान पार्षद ने सभी अतिथियों और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment