विधायक कुंवर अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण कार्य को मिली स्वीकृति, ₹7.30 करोड़ की लागत से होगा निर्माण; भूमिपूजन संपन्न।

सिराली से दीपगांव, धनकार, महेन्द्रगांव, दुलिया होते हुए रहटगांव , साथ ही हरदा तक आवागमन होगा सुगम, क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी के प्रयासों से हुई पूरी से होगी पूरी।

सिराली । टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिराली से दीपगांव, धनकार, महेन्द्रगांव एवं दुलिया होते हुए रहटगांव को जोड़ने वाले मार्ग पर घोघई नदी की पुलिया के बहुप्रतीक्षित निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ।

लगभग ₹7 करोड़ 30 लाख (जीएसटी सहित) की लागत से बनने वाली इस पुलिया के निर्माण से क्षेत्र के अनेक गांवों के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्रीय संपर्क व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य की स्वीकृति टिमरनी विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी के निरंतर प्रयासों एवं विधानसभा में इस विषय को प्रमुखता से उठाने के परिणामस्वरूप प्राप्त हुई।

विधायक श्री शाह जी ने क्षेत्रवासियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विधानसभा में इस पुलिया के निर्माण की मांग उठाई और इसे स्वीकृत करवाने के लिए लगातार प्रयास किए।

लगभग ₹6 करोड़ 41 लाख की निर्माण लागत तथा जीएसटी सहित कुल लगभग ₹7 करोड़ 30 लाख की राशि से इस महत्वपूर्ण परियोजना को मूर्त रूप दिया जाएगा।

घोघई नदी पर पुलिया का निर्माण होने से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, किसानों, विद्यार्थियों एवं दैनिक आवागमन करने वाले नागरिकों को लाभ मिलेगा। बरसात के मौसम में आवागमन में आने वाली परेशानियों को दूर करने तथा आसपास के गांवों के बीच संपर्क बेहतर बनाने की दिशा में यह निर्माण कार्य महत्वपूर्ण साबित होगा।

विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी का निरंतर प्रयास है कि टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो, जिससे आमजन का जीवन सुगम बने और विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बसे व्यक्ति तक पहुंचे।

भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक इस अवसर पर वरिष्ठ श्री पूनमचंद भायरे जी, श्री माखन सेठ जी, श्री जयकिशन बुचा जी, श्री उमेश पाटिल जी, श्री श्याम पटेल जी, श्री जमानदास इंगले जी, श्री मुकेश गौर जी, श्री गजानंद गौर जी, श्री रमेश पटेल जी, श्री गोपाल सेठ जी, श्री रामविलास मुकाती जी, श्री रमाकांत खोरे जी, श्री भागवत सिंह सोनेर जी, श्री गोविंद गौर जी, श्री सत्यनारायण गौर जी, श्री पूनम रानवे जी, श्री आनंद सोलंकी जी, श्री कलीराम देवड़ा जी, श्री रमेश मालवीय जी, श्री द्वारका प्रसाद साव जी, श्री विष्णु गौर जी, श्री लखन गौर जी, श्री राजेश सोनी जी, श्री विट्ठल ठाकरे जी, श्री सुशील गौर जी, श्री भगत कुशवाहा जी, श्री आशीष जोशी जी, श्री सुरेश खोरे जी, श्री रमेश सोलंकी जी, श्री गोलू चौहान जी, पार्षद श्री भागवत चौहान जी, श्री गोलू मंसूरी जी, श्री दशरथ इंगले जी, श्री सुरेश गौर जी, श्री तरुण गौर जी, श्री लालू महेंद्र राजपूत जी, श्री उमाकांत गौर जी, श्री सुनील गौर जी, पार्षद श्री हयात पटेल जी, श्री जय सिंह राजपूत जी, श्री कृपाराम जी, श्री नारायण राजपूत जी (ढोलगांव), श्री ओमकार सिंह जी, श्री राजेश लोनिया जी, श्री सुमित अग्रवाल जी, श्री श्रीराम खंडवे जी, श्री शुभम गौर जी, श्री अनिकेत कोदरे जी, श्री मुकेश गौर जी, श्री गोवर्धन सजकर जी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

घोघई नदी पुलिया का निर्माण क्षेत्र के विकास को नई गति देने के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment