*हंडिया पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ग्राम सुरजना स्थित नर्मदा नदी रेत घाट से अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है।
दिनांक 15/11/2026 को थाना हंडिया पुलिस देहात भ्रमण पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सुरजना के नर्मदा घाट से ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रेत भरकर ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर चालक ने ट्रॉली का हाइड्रोलिक उठाकर रेत खाली करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम *ललित पिता रामविलास कीर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम अजनई* बताया।
ट्रैक्टर का मालिक उसका भाई *जयनारायण कीर* है, जो पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।पुलिस ने मौके से *नीले रंग का स्वराज 744 ट्रैक्टर क्रमांक MP47AH0861, नीली ट्रॉली (जिस पर ‘पारस हरदा’ अंकित है) और करीब 1.5 घनमीटर अवैध रेत (कीमत लगभग 3000/- रुपये)* जप्त की है।
इस मामले में थाना हंडिया में *अपराध क्रमांक 537/2026, धारा 303(2) BNS एवं धारा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी ललित कीर के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है तथा फरार ट्रैक्टर मालिक जयनारायण कीर की तलाश जारी है।
*हंडिया पुलिस द्वारा अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है।