रिपोर्टर देवास कन्नौद विनोद भूतडा
अन्नकूट महोत्सव मे चतुदर्शी के दिन कन्नौद मे मल्हार गंज स्थित श्री बडा नृसिंह मंदिर मे महाआरती के साथ छप्पन भोग महाप्रसाद का भोग श्री नृसिह भगवान को चढाया परंपरागत रूप से प्रतिवर्ष यहां अन्नकूट महोत्सव तथा दिपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है जिसमे भगवान को छप्पन भोग प्रसाद चढाया जाता है।
इस वर्ष भी महाआरती के साथ प्रसाद चढाया तथा श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह से सभी भक्तो ने महाप्रसाद गृहण किया मंदिर के महंत पं० श्री दिनेश चंद्र जी तिवारी महाराज ने महाआरती तथा प्रसाद वितरण के साथ ही भक्तो को आशिर्वाद देते हुए कहा कि भगवान की कृपा हम सब पर बनी रहे तथा आपसी प्रेम और भक्ति पूर्ण वातावरण से सभी के जीवन मे प्रसन्नता बनी रहे यही कामना करते है ।
कन्नौद मे श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ अन्नकूट महोत्सव प्रत्येक मंदिर मे मनाया जाता है और उसमे सभी भक्तो का अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त होता है ।
तथा इस तरह के आयोजन से आपसी सद्भाव तथा एकता मे भी वृद्धि होती है सनातन धर्म का मजबूत आधार और अधिक मजबूत होता है . धार्मिक नगरी है कन्नौद।