खिरकिया | 24 नवंबर 2026 भुसावल से नागपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से लिखे गए पत्रों के अनुसार भुसावल-नागपुर नई एक्सप्रेस (11111/11112) के परिचालन को मंजूरी दे दी गई है। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं बैतूल सांसद और केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके को लिखे गये पत्रों के अनुसार नई ट्रेन भुसावल, बुरहानपुर, नेपानगर, खंडवा, छनेरा, खिरकिया, हरदा, टिमरनी, इटारसी, घोड़ाडोंगरी, बैतूल, आमला, मुलताई होकर नागपुर जाएगी।
यात्रियों में खुशी, यात्रा होगी आसान

नई ट्रेन की मंजूरी की खबर से खंडवा, खिरकिया, हरदा, बैतूल और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों में खुशी है। इस ट्रेन से यात्रियों को नागपुर और भुसावल तक सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी। काम, पढ़ाई, इलाज और व्यापार के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे सुविधा होगी।
खिरकिया-हरदा के समाज सेवियों ने भी उठाई थी आवाज

इस ट्रेन के लिए खिरकिया और हरदा के समाज सेवियों ने भी आवाज उठाई थी। लंबे समय से समाज सेवी और यात्री इस ट्रेन को चलाने की मांग करते आ रहे थे।
इस मांग को लेकर प्रयास करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र की जनता की ओर से बधाई और धन्यवाद।
रेलवे की ओर से अभी टाइम टेबल, चलने का दिन और ठहराव की आधिकारिक सूची जारी नहीं हुई है। टाइम टेबल आते ही यात्रियों को ट्रेन के चलने का दिन और समय की जानकारी मिल जाएगी।