कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा
कन्नौद। मे श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर नवीन थाना परिसर मे अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ परंपरागत रूप से मनाया यहां एक दिवस पूर्व से ही धार्मिक कार्यकृम अखंड रामायण पाठ भजन किर्तन आदि प्रारंभ हुए जो अन्नकूट महाप्रसाद तक जारी रहे है।
भक्ति भाव से परिपूर्ण वातावरण मे महाआरती के साथ ही छप्पन भोग महाप्रसाद का भोग श्री हनुमान जी महाराज को चढाया तथा बडी संख्या मे भक्तो ने महाप्रसाद ग्रहण किया मंदिर के महत श्री पं० यशवंत जी शर्मा महाराज ने भक्तो को आशिर्वाद दिया वही इस आयोजन मे कई समाज सेवियो ने सेवा कार्य किये यहां अन्नकूट महोत्सव पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है ।
जिसमे क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति उपस्थित होकर हनुमान जी की कृपा प्राप्त करता है इस वर्ष पूर्णिमा तथा मंगलवार एक साथ होने से ज्यादा महत्व और उत्साह नजर आया .. चारो तरफ जय श्री राम जय हनुमान का जयघोष किया जा रहा था . तथा अन्नकूट महोत्सव मे सब भक्त एक साथ उपस्थित होकर हनुमान जी का दर्शन पूजन करते है तो आपस मे प्रेम भाव भी बढ़ता है।