*हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सुरजना नर्मदा घाट पर अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, 3 अपराध पंजीबद्ध।

रिपोर्ट: अभिषेक लोधी**तहसील रिपोर्टर हंडिया, वर्ल्ड स्वराज न्यूज*

हरदा । थाना हंडिया पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम सुरजना नर्मदा घाट मार्ग पर नाकाबंदी कर अवैध रेत से भरी *03 ट्रैक्टर-ट्रॉली* जप्त की हैं। जप्त मशरूका की कुल कीमत *₹18,13,500/-* बताई जा रही है।

*क्या-क्या जप्त हुआ:*पुलिस ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली (अनुमानित कीमत ₹18,00,000/-) और उनमें भरी *कुल 09 घन मीटर अवैध रेत* (कीमत ₹13,500/-) जप्त की है।

*कैसे हुई कार्रवाई:*दिनांक 25 नवंबर 2026 को थाना हंडिया पुलिस टीम अवैध रेत परिवहन, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए देहात भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सुरजना नर्मदा घाट से अवैध रूप से रेत भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आ रही हैं।

सूचना पर पुलिस ने सुरजना घाट के ऊपर रोड पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान घाट की ओर से रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आती दिखीं। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। काफी तलाश के बाद भी चालक नहीं मिले।

मौके पर वैध रॉयल्टी प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने पंचों के सामने विधिवत जप्ती की कार्रवाई कर वाहनों व रेत को थाना परिसर में सुरक्षित रखवाया।

*तीनों प्रकरणों का विवरण:

*क्र. अपराध क्रमांक वाहन विवरण

1**546/2026** नीले रंग का पावरट्रैक ट्रैक्टर MP47ZD9173, हरे रंग की ट्रॉली “दायमा कृषि फार्म गोयत” अंकित – 03 घन मीटर रेत

2**547/2026** नीले रंग का पावरट्रैक ट्रैक्टर (बिना छत) MP47ZE4987, नीले रंग की ट्रॉली “मां नर्मदा कृषि फार्म” अंकित – 03 घन मीटर रेत

3**548/2026** सिल्वर रंग का आयशर ट्रैक्टर (बिना नंबर), नीले रंग की ट्रॉली “बाजोल्या कृषि फार्म अजनई” अंकित – 03 घन मीटर रेत

तीनों मामलों में अज्ञात चालकों के विरुद्ध *भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 303(2) एवं खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 4/21* के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि अवैध रेत परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment