बुधवार शाम 5 बजे छोटी मैदा पहुंची वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ टीम तो दिखा करीब 1 एकड़ तक उखड़ा नर्मदा तट, 5:30 बजे खनिज अधिकारी से डेढ़ मिनट हुई बात – बोले जांच कराएंगे

हंडिया / हरदा। बुधवार, 25 नवंबर की शाम करीब 5 बजे जब हमारी टीम हंडिया क्षेत्र के गांव छोटी मैदा पहुंची, तो माँ नर्मदा के तट का नजारा देखकर एक पल के लिए कदम वहीं रुक गए। जहां तक नजर जा रही थी, वहां तक जमीन उखड़ी हुई थी। करीब एक एकड़ में फैली खुदाई ने पूरे तट का स्वरूप बिगाड़ दिया था। गड्ढे इतने गहरे थे कि शाम के उजाले में भी उनके अंदर अंधेरा नजर आ रहा था।

बुधवार शाम 5 बजे छोटी मैदा पहुंची वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ टीम तो दिखा करीब 1 एकड़ तक उखड़ा नर्मदा तट, 5:30 बजे खनिज अधिकारी से डेढ़ मिनट हुई बात - बोले जांच कराएंगे
बुधवार शाम 5 बजे छोटी मैदा पहुंची वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ टीम तो दिखा करीब 1 एकड़ तक उखड़ा नर्मदा तट, 5:30 बजे खनिज अधिकारी से डेढ़ मिनट हुई बात - बोले जांच कराएंगे 1

हम तट पर उतरे तो पैरों के नीचे की मिट्टी धंस रही थी। कुछ जगहों पर मिट्टी बिल्कुल ताजी थी, ऐसा लग रहा था कि थोड़ी देर पहले ही यहां खुदाई हुई हो। ट्रैक्टर के टायरों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। जमीन पर पड़े निशानों से साफ पता चल रहा था कि यहां से लगातार वाहन मिट्टी भरकर ले जाए जा रहे हैं।

बुधवार शाम 5 बजे छोटी मैदा पहुंची वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ टीम तो दिखा करीब 1 एकड़ तक उखड़ा नर्मदा तट, 5:30 बजे खनिज अधिकारी से डेढ़ मिनट हुई बात - बोले जांच कराएंगे
बुधवार शाम 5 बजे छोटी मैदा पहुंची वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ टीम तो दिखा करीब 1 एकड़ तक उखड़ा नर्मदा तट, 5:30 बजे खनिज अधिकारी से डेढ़ मिनट हुई बात - बोले जांच कराएंगे 2

मौके पर उस समय कोई ग्रामीण बात करने के लिए सामने नहीं आया, लेकिन तट पर मौजूद ताजे निशान खुद ही पूरी कहानी बता रहे थे। ट्रैक्टर के टायरों के निशान, ताजी खोदी हुई मिट्टी और गहरे गड्ढे इस बात के सबूत थे कि यहां लगातार खुदाई हो रही है। हमें किसी के बताने की जरूरत नहीं थी, क्योंकि सब कुछ आंखों के सामने था।

बुधवार शाम 5 बजे छोटी मैदा पहुंची वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ टीम तो दिखा करीब 1 एकड़ तक उखड़ा नर्मदा तट, 5:30 बजे खनिज अधिकारी से डेढ़ मिनट हुई बात - बोले जांच कराएंगे
बुधवार शाम 5 बजे छोटी मैदा पहुंची वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ टीम तो दिखा करीब 1 एकड़ तक उखड़ा नर्मदा तट, 5:30 बजे खनिज अधिकारी से डेढ़ मिनट हुई बात - बोले जांच कराएंगे 3

यह सिलसिला कोई एक-दो दिन का नहीं लगता। तट की हालत देखकर साफ लग रहा था कि यह काम काफी समय से चल रहा है। पिछले तीन से चार महीने से इस अवैध उत्खनन की शिकायत की बात सामने आ रही है। पटवारी से लेकर तहसील तक और खनिज विभाग तक बात पहुंचाई जाने की बात कही जा रही है। हर बार यही जवाब मिलता है कि जांच होगी, कार्रवाई होगी। लेकिन बुधवार शाम 5 बजे जब हम मौके पर थे, तब भी तट पर खुदाई के ताजे निशान मौजूद थे। इससे साफ है कि शिकायतों का अब तक कोई असर नहीं हुआ है।

बुधवार शाम 5 बजे छोटी मैदा पहुंची वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ टीम तो दिखा करीब 1 एकड़ तक उखड़ा नर्मदा तट, 5:30 बजे खनिज अधिकारी से डेढ़ मिनट हुई बात - बोले जांच कराएंगे
बुधवार शाम 5 बजे छोटी मैदा पहुंची वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ टीम तो दिखा करीब 1 एकड़ तक उखड़ा नर्मदा तट, 5:30 बजे खनिज अधिकारी से डेढ़ मिनट हुई बात - बोले जांच कराएंगे 4

मौके से ही हमने शाम 5:30 बजे खनिज विभाग के अधिकारी को फोन लगाया। बात करीब डेढ़ मिनट हुई। हमने उन्हें बताया कि हम छोटी मैदा में नर्मदा तट पर खड़े हैं, यहां करीब एक एकड़ में अवैध खुदाई हुई है और यह काम पिछले कई महीनों से चलने की बात सामने आ रही है। अधिकारी ने फोन पर हमारी बात ध्यान से सुनी और कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हमने उनसे यह भी पूछा कि जब तीन-चार महीने से शिकायत हो रही है तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। इस पर उन्होंने कहा कि वे इस मामले को दिखवाते हैं और टीम भेजकर जांच कराएंगे।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह जांच कब होगी और क्या इस बार वाकई में मौके पर कोई टीम पहुंचेगी। क्योंकि पहले भी कई बार ऐसे ही आश्वासन मिल चुके हैं। हर बार जांच की बात होती है, लेकिन खुदाई रुकने का नाम नहीं लेती।

पर्यावरण की दृष्टि से भी यह खुदाई बेहद खतरनाक है। नदी के तट से लगातार मिट्टी निकालने से बरसात में कटाव बढ़ेगा। तट की मिट्टी कमजोर होने से आसपास के खेतों को भी नुकसान पहुंच सकता है। जिन पेड़ों की जड़ें बाहर आ गई हैं, वे धीरे-धीरे सूख जाएंगे। एक एकड़ में हुई यह खुदाई सिर्फ मिट्टी की खुदाई नहीं है, यह नर्मदा के तट को कमजोर करने का काम है।

अब इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जरूरत है। खुदाई को रोका जाए, मौके पर लगे वाहनों को जब्त किया जाए, एक एकड़ में हुए नुकसान का आकलन किया जाए और दोषियों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई हो। साथ ही तट को फिर से सुरक्षित बनाने के लिए मिट्टी भराव और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं।

माँ नर्मदा इस क्षेत्र के लोगों के लिए सिर्फ नदी नहीं है, वह आस्था है, जीवन है। उसके तट को इस तरह उजाड़ा जाना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अब सबकी नजर खनिज विभाग की अगली कार्रवाई पर है। क्या बुधवार शाम 5:30 बजे हुई डेढ़ मिनट की बात के बाद इस बार कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला भी पहले की तरह सिर्फ आश्वासन में ही सिमट कर रह जाएगा। यह सवाल आज पूरे हंडिया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Comment