> *नर्मदा तट पर मिट्टी माफिया बेखौफ, JCB-डंपर से हो रहा अवैध उत्खनन, शिकायतों पर भी नहीं जागा विभाग*

*तहसील रिपोर्टर अभिषेक लोधी हंडिया, वर्ल्ड स्वराज न्यूज*-

हंडिया (हरदा) |* तहसील हंडिया के ग्राम छोटी मैदा में मां नर्मदा नदी के किनारे मिट्टी के कथित अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेसीबी मशीनों के माध्यम से बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की जा रही है और उसे डंपरों में भरकर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है।

*शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं:

*स्थानीय स्तर पर इस गतिविधि को लेकर कई बार शिकायतें किए जाने की बात सामने आई है, लेकिन इसके बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

*बड़े सवाल ?**

1.* मां नर्मदा के तट पर यह उत्खनन किसकी अनुमति से किया जा रहा है?

*2.* यदि वैध अनुमति नहीं है, तो खुलेआम जेसीबी और डंपरों से मिट्टी का कारोबार कैसे संचालित हो रहा है?

*3.* शिकायतों के बावजूद खनिज विभाग अब तक मौन क्यों है?

*ग्रामीणों ने की जांच और कार्रवाई की मांग:

*ग्रामीणों ने प्रशासन और खनिज विभाग से मांग की है कि ग्राम छोटी मैदा में मौके पर पहुंचकर जांच की जाए, उत्खनन में लगी जेसीबी मशीनों और डंपरों की जानकारी जुटाई जाए तथा यदि अवैध उत्खनन पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

*अब देखना यह होगा…*

कि शिकायतों के बाद खनिज विभाग कब जागता है और मां नर्मदा के तट पर हो रहे कथित अवैध मिट्टी उत्खनन पर कब रोक लगाई जाती है।

Leave a Comment