कन्नौद को जिला बनाने की मांग फिर तेज, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

कन्नौद। कन्नौद को जिला घोषित किए जाने की मांग को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की है। मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम श्रीमती प्रिया चंद्रावत के कार्यालय मे ज्ञापन सौप कर कन्नौद को जिला बनाने की मांग पर शीघ्र विचार कर घोषणा किए जाने की मांग की है।

कन्नौद को जिला बनाए जाने के पक्ष में प्रशासनिक, भौगोलिक एवं विकास संबंधी कई महत्वपूर्ण तर्क प्रस्तुत किए हैं।कन्नौद में पहले से मौजूद है आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था काज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कन्नौद में पूर्व में नर्मदा जिले का मुख्यालय रह चुका है। वर्तमान में यहां 5 न्यायालय, तहसील कार्यालय, एसडीओ कार्यालय, अतिरिक्त जिला कोर्ट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय, उप जेल, एसडीओ कृषि कार्यालय, टेलीफोन एवं एसडीओ कृषि कार्यालय सहित अन्य महत्वपूर्ण संस्थान मौजूद हैं।

साथ ही नागपुर से चलने वाली वस व रेलवे का प्रमुख केंद्र भी कन्नौद में स्थित होने का उल्लेख किया गया है।rदेवास से 110 किमी दूरी, ग्रामीणों को होती है परेशानी इतनी दूरी के कारण आम नागरिकों, किसानों और विद्यार्थियों को प्रशासनिक एवं न्यायालयीन कार्यों के लिए देवास आने-जाने में समय और धन खर्च करना पड़ता है।

संघ का कहना है कि कन्नौद को जिला बनाए जाने से क्षेत्र में औद्योगिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं पर्यटन विकास को गति मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं और बेरोजगारों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।आष्टा-सतवास और खंडवा जाने वाले मार्ग का भी उल्लेखज्ञापन में बताया गया है कि कन्नौद से आष्टा एवं सतवास तथा खंडवा जाने के लिए सीधा मार्ग है।

कन्नौद को जिला बनाने की मांग समय-समय पर उठती रही है और वर्तमान में भी कन्नौद को जिला बनाने की मांग लगातार की जा रही है। यह भी तर्क दिया है कि कन्नौद में पहले से अनेक बड़े कार्यालय एवं संस्थान मौजूद हैं।

कलेक्टर कार्यालय के लिए वर्तमान एसडीओ कार्यालय को उपयोग में लिया जा सकता है, जबकि नया जिला न्यायालय बनने पर वर्तमान न्यायालय परिसर में पर्याप्त स्थान उपलब्ध होने की बात कही गई है।ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि कन्नौद में थाना, अस्पताल, बैंक तथा अन्य जनसुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं।

संघ ने कन्नौद की भौगोलिक एवं प्राकृतिक स्थिति को देखते हुए भी इसे जिला बनाए जाने को उचित बताया है।श्री रामस्नेही संप्रदाय कन्नौद ने मांग की है कि क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए कन्नौद को जिला घोषित किया जाए। ज्ञापन सौंपते हुए संघ के सदस्य गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment