जौरा/मुरैना:- जौरा ब्लॉक के अरहेला गाँव में आज गौसेवकों ने अदम्य साहस और सेवा भाव का परिचय दिया। गाँव के एक पानी से भरे कुएं में गाय गिरने की सूचना *पुलिस आरक्षक सोनू ठाकुर* ने *गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह* को दी।
सूचना मिलते ही गौसेवक *रुद्रप्रताप सिंह अपनी टीम के साथ बचाव कार्य का सामान लेकर मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने गौसेवकों को बताया कि हम कुएं में उतरे लेकिन उसे बांध नहीं पाए फिर गौसेवक सुदामा कुशवाह* रस्सी व सीढ़ी के सहारे कुएं में उतरे, लेकिन आधे रास्ते में *जहरीली गैस* बनने के कारण उन्हें वापस आना पड़ा।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत *पुलिस और फायर ब्रिगेड* को बुलाया गया। कुएं में पानी डालकर गैस का असर कम किया गया। इसके बाद *ग्रामीणों के सहयोग से* रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। *कुआं सकरा व 100 फीट से अधिक गहरा था जिसमें गाय दिख भी नहीं रही थी।
* गौसेवक सुदामा कुशवाह दोबारा कुएं में उतरे और कड़ी मशक्कत करके गाय को सुरक्षित बांधा।*लगातार 4 घंटे की कड़ी मशक्कत* के बाद आखिरकार गौवंश को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बाहर आते ही पशु चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया गया।
गौमाता अब *पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ* है।*गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह ने कहा:* “गौमाता हमारी आस्था है। टीम और गांव वालों के बिना ये संभव नहीं था। पुलिस आरक्षक सोनू ठाकुर,राहुल सिंह राजावत,जौरा एसडीएम शुभम शर्मा,जौरा थाना प्रभारी ओपी रावत व प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिला। सभी से निवेदन है कि खुले कुओं-गड्ढों को तुरंत ढकवाएं ताकि बेजुबानों की जान बच सके।
“*इस सराहनीय कार्य में* गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह, वृंदावन मुद्गल, आशीष सागोरिया, सुदामा कुशवाह, जितेंद्र राठौर,हर्ष गौड़, आशीष सिकरवार, राजा परिहार,सुनील सिकरवार, रिंकू राठौर, छोटू, विष्णु गौड़, सचिव-सरपंच के साथ-साथ पुलिस, फायर ब्रिगेड और समस्त ग्रामवासियों का योगदान रहा।
