रिपोर्टर विनोद भूतडा
थाना कन्नौद क्षेत्र के आष्टा-कन्नौद रोड पर स्थित सिया घाट पर सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाय किये गये हैं, पिछले दिनो सूचना प्राप्त हुई कि सिया घाट एक ट्रक खाई में गिर गया हैं एवं आग लग गई हैं।
सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुचकर ट्रक की आग बुझाई गई जिसमें मौके पर पाया गया कि उक्त घटना में कोई भी व्यक्ति को कोई चोट नही आयी हैं, मौके पर उपस्थित व्यक्ति द्वारा बताया गया कि गाड़ी का बैलेंस बिगड़ जाने से खाई में पलट गई और आग लग गई जिससे उसमें रखा सोयाबीन जल गया गाड़ी भी जल गई वाहन मालिक शादाब द्वारा थाने में एक्सीडेंट की रिपोर्ट लिखने हेतु प्रयास किया गया परंतु प्रथम दृश्य मामला संदिग्ध प्रतीत होने से ट्रांसपोर्टर की रिपोर्ट पर आगजनी प्रकरण दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ की गई ।
थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार थाना कन्नौद की पुलिस टीम बनाकर प्रकरण की जांच प्रारंभ की गई, गठित पुलिस टीम को आपरेशन त्रिनेत्रम में लगे कैमरो, तकनीकी एवं परम्परागत जांच के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि पूर्व मे साउथ पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट गल्ला मंडी के ट्रांसपोर्ट गोविन्द गोस्वामी पिता भेरूलाल गोस्वामी निवासी गल्लामंडी गेट के सामने खिलजीपुर जिला राजगढ ब्यावरा म.प्र द्वारा व्यापारी गोविन्द अग्रवाल पिता श्याम सुन्दर अग्रवाल निवासी विवेकानंद कालोनी आगर मालवा का 285 क्वींटल सोयाबीन ट्रक क्र. एमपी 04, एचई-4288 में लोड कराकर हिंगन घाट महाराष्ट्र के लिये रवाना किया गया था।
, जांच के दौरान ट्रक ड्रायवर व उसके साथियों द्वारा ट्रक लोड करीब 19 लाख रूपये की सोयाबीन को इधर-उधर कर चोरी किया गया व स्वयं ट्रक को सिया घाट से खाई में फेक कर आग लगाना पाया गया आरोपीगण के विरूध्द अमानत में खयानत चोरी व आगजनी तथा साक्ष छुपाने का प्रकरण पंजीबध्द किया गया, व प्रकरण में आरोपी ड्रायवर रहीश पिता इसूब खां निवासी धनना जिला शाजापुर को गिरफतार कर ट्रक को आग लगने से पहले चोरी कर छुपाया गया सोयाबीन जप्त कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया।
गिरफतार आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों व चोरी गये शेष सामान की तलाश की गई जा रही हैं। कार्यवाही अधिकारियो के मार्गदर्शन मे पुलिस टीम ने की है।
