कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा
इन्दौर बैतुल नागपुर मार्ग फोरलेन निर्माण कार्य चल रहा है जो चापडा बिजवाड कन्नौद खातेगांव हरदा टीमरनी आदि नगर से निकल रहा है ।
वही इन्दौर डबलचोकी कन्नौद खातेगांव का जो पुराना मार्ग है वह बेहद खराब स्थिति मे है बडे बडे गडढो के कारण प्रतिदिन दुर्घटना हो रही है पहले बारिश का बहाना था किन्तु अब बारिश बन्द है फिर भी गडढो मे भराव कार्य नही किया जा रहा है इस वर्ष कम बरसात के बाद भी सडक की हालत खराब हो चुकी है यदि बरसात हमेशा की तरह होती तो सडक बचती नही शायद यात्री बसे भी खराब सडक के कारण देरी से पहुंच रही है वही छोटे चार पहिया और दो पहिया वाहन की स्थिति बहुत गंभीर है ।
दुर्घटना होना वाहन मे टूटफूट होना आम बात है कई बार गंभीर दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौत के शिकार हो चुके है फोर लेन निर्माण ।
मे हो रही देरी से भी इस सडक पर समस्या आ रही है जबकि फोरलेन निर्माण पूर्ण हो जाता है तो भारी वाहन बस इत्यादि का आवागमन उस पर ही होगा और कई समस्या का समाधान होगा।
कन्नौद बिजवाड के बीच कासरनी तथा दतोनि नदि पर बनाये गये पुल की स्थिति गंभीर है सडक उखड चुकी है तथा सरिये बाहर दिखाई दे रहे है रात मे सरियो के कारण वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो चुके है चापडा के पास मोखा पीपल्या मे कालीसिंद नही का पूल ऐसी हालत मे है कि कब टूट जाए कहा नही जा सकता है लेकिन यातायात संचालन उस पर अब तक जारी है यहां पुलिया सडक के नीचे होने से बरसात मे पानी मे डूब जाती है ओर घंटो तक यातायात अवरुद्ध होता रहता हैक्षेत्र वासीयो ने फोरलेन सडक निर्माण शीघ्र पूर्ण करने तथा इस मार्ग पर भराव कार्य करने की मांग की है
