संवाददाता आनंद गवली सिराली हरदा।
हरदा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार हो रही बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार बिजली बंद होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई, किसानों के कृषि कार्य और आम लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने उठाया सवाल—शहरों में क्यों नहीं कटती इतनी बिजली?ग्रामीणों का सवाल है कि जब शहरों में बिजली की आपूर्ति बेहतर तरीके से की जा सकती है, तो ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार बिजली कटौती क्यों हो रही है? ग्रामीणों का कहना है कि गांवों के लोगों को भी शहरों के समान सुविधाएं मिलनी चाहिए।
बिजली आज हर परिवार की बुनियादी जरूरत है, ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना जरूरी है।
जेई नीरज लोनिया ने कहा—ऊपर अधिकारियों से चल रही है बातबिजली कटौती के संबंध में बिजली विभाग के जेई साहब नीरज लोनिया का कहना है कि इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। हालांकि, ग्रामीणों को बिजली कटौती की समस्या से कब तक राहत मिलेगी, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
सुधार नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनीलगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।अब देखना यह होगा कि बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कब तक करते हैं। ग्रामीणों की मांग स्पष्ट है कि गांवों में भी नियमित बिजली मिले और बार-बार होने वाली कटौती से राहत दिलाई जाए।
