बिजली कटौती के विरोध में भारतीय किसान संघ का शेरगुना ग्रिड पर हल्ला-बोल, सैकड़ों किसानों ने दिया धरना।

कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

कन्नौद, के पास सेरगुना मे , – किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने और लाइनमैन द्वारा बार-बार परमिट लेकर परेशान करने के विरोध में आज भारतीय किसान संघ द्वारा शेरगुना ग्रिड पर धरना प्रदर्शन किया गया।

शाम 5 बजे से शुरू हुए धरने में पीपल्दा, माथनी, शेरगुना, काटकूट सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

किसानों ने “जय जवान-जय किसान वंदे मातरम जय बलराम और “किसानों को पूरी बिजली दो” के नारे लगाए, धरना स्थल पर भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश टाँडी ने बताया कि किसानों को सिंचाई के लिए घोषित बीजली बंद होने पर मोटरें बंद हो जाती हैं ।

रात में ग्रामीण क्षेत्र में लोड सेटिंग के नाम पर एक-एक घंटे के लिए 4 से 5 बार बिजली काटी जा रही है, जिससे ग्रामीण जन बहुत परेशान और आक्रोश में है,सहायक यंत्री. को दिया ज्ञापन*धरने के बाद किसानों ने कन्नौद सहायक यंत्री ।

सुमित गुप्ता को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि किसानों को दिन में पूरे वोल्टेज के साथ 10 घंटे निर्बाध बिजली दी जाए, अनावश्यक परमिट लेना बंद किया जाए और रात में बार-बार हो रही कटौती को रोका जा सहायक यंत्री ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर जल्द कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया, सुरेश चंद्र टांडी, भारत सिंह सिसोदिया, सुरेश पड़ौदा ,मदनलाल चौहान, सचिन टांडी, सतीश चौहान, संतोष परमार, केवल राम गुर्जर ,खाम सिंह परमार, मान खाँक सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

Leave a Comment