कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा
मॉ क्षेमरी देवी मंदिर पर नवरात्री महोत्सव मे विशाल कराओके एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका प्रथम पुरस्कार 21000 रूपये राजेश तिवारी इंदौर वालो की और से शुभम कुशवाह को प्राप्त हुआ द्वितीय पुरस्कार 11000 रुपए फारूक केले वाले की और से जितेंद्र माथुर भोपाल को प्राप्त हुआ तृतीय पुरस्कार 5100 शंकर लाल सोनी की ओर से अमित शर्मा भेरूंदा को प्राप्त हुआ और चतुर्थ पुरुष्कार सांत्वना 1100रूपये राधेश्याम पंवार राजेश टूवानी,रमजान खान की ओर प्रदान किया गया।
कार्यक्रम सुबह 5.30 बजे तक चला तीन राउंड की इस प्रतियोगिता ने सबका मन मोह लिय श्रोतागण सुबह तक आनंद से सूनते रहे पूरा कार्यकृम मां क्षेमरी देवी मेलोडियंस एवं म्यूजिकल ग्रुप कन्नौद के सदस्य आशुतोष उपाध्याय ,अंतिम हरु श्रोत्रिय ,राजू यादव के द्वारा आयोजित किया गया यहा नवदुर्गा उत्सव पर परंपरागत रूप से जो धार्मिक आयोजन होते है उसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है ।
समिति के वरिष्ठ रामानंद उपाध्याय जोरावर सिंह राजावत कैलाश अग्रवाल पुरुषोत्तम गंगराडे रमेश मालवीय सोभाग सिंह ठाकुर सहित कई सदस्य इस कार्य मे अपनी सेवाए सतत प्रदान कर रहे है।
