कन्नौद मे नवरात्री महोत्सव चल समारोह 19 अक्टोबर को कन्नौद मे मंदिरो मे भक्तो की भीड ।

देवास कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

नवरात्री पर्व 11 अक्टोबर से प्रारंभ कन्नौद मे बस स्टेण्ड पर क्षेमरी देवी नगर पालिका पर गिरजेश्वरी धाम अहिल्या बाई मार्ग पर मन कामनेश्वरी देवी गीताभवन मे जगदम्बे माता आष्टा रोड पर गायत्री शक्ति पीठ ‘ तालाब पर दुर्गा माता मंदिर शीतला माता मंदिर अयोध्या बस्ती आष्टा रोड सहित कई मंदिरो मे धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक कार्यकृम गरबा आयोजित किये जा रहे तथा महाआरती प्रसाद वितरण भी हो रहा बडी तादात मे श्रद्धालु मंदिरो मे आकर दर्शन कर रहे है कन्नौद मे सभी सडको ‘ पर ट्राफिक जाम हो रहा लेकिन प्रशासन अतिकमण हटाने के मामले मे असहाय है।

रहवासीयो ने इन समस्याओ पर ध्यान देने की मांग की है .कन्नौद मे नवरात्री पर्व परंपरागत रूप से मनाया जाता है यहां शाम के समय सडको पर बडी तादात मे श्रद्धालुओ का आना जाना लगा रहता है मंदिरो मे महा आरती प्रसाद वितरण कन्या भोजन तथा गरबा हवन पूजन धार्मिक कार्यकम का आयोजन विशाल रूप मे किया जा रहा हैयहां 19 अकटोबर को महानवमी के दिन विशाल चल समारोह बस स्टेन्ड कन्नौद से रात्री 8 बजे से निकाला जायेगा।

Leave a Comment