गौ वंश एवं पशु चोरी की संगठित गिरोह के सरगना हथियार सहित अपने साथियों के साथ गिरफ्तार।

कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

मप्र पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली पशु चोरी एवं गोवंश तसकरी को रोकने हेतु प्रयास किये जा रहे थाना कन्नौद पुलिस द्वारा बताया कि थाना क्षेत्र में हो रही चोरियों को चिन्हित कर लगाए गए सीसीटीव्‍ही कैमरो एवं मुखबीर तथा पुलिस के परंपरागत तरीकों से स्पष्ट कर लिया गया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में हो रही पशु चोरी की घटना में शामिल मुख्य सरगना युसूफ लाला गैंग ने अपने इंदौर के साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रो से गौ वंश एवं बकरा बकरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं।

जिसे कन्नौद पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पानीगांव रोड पर दौड़ते -भागते आरोपी यूसुफ को पकडा, आरोपी यूसुफ की तलाशी लेने पर आरोपी यूसुफ पिता मुंशी का निवासी ग्राम पानी गांव के पास से एक 12 बोर का देसी कट्टा बरामद किया गया।

आरोपी ने पूछताछ मैं अपने साथी मोहसिन निवासी इंदौर आकिब पिता मोहम्मद सफी निवासी चंदननगर इंदौर, अशरफ पिता सफी निवासी चंदन नगर इंदौर तथा मुख्तियार निवासी चंदननगर धार रोड इंदौर को गिरफ्तार किया गया बाद पूछताछ के सभी पांच आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया।

पुलिस रिमाण्‍ड पर आरोपीगण से जानकारी मिली की ग्रामीण क्षेत्र से गौवंश एवं बकरा बकरी चोरी कर इंदौर के जावेद लाला के माध्‍यम से विक्रय करवाते हैं, आरोपियों की निशादेही घटना में उपयोग होने वाली मुख्य आरोपी युसूफ लाल की मारुति विटारा ब्रेजा गाड़ी व दो मोबाईल फोन जप्त किये गये, सभी आरोपियों को न्यायालय मे न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपीगण को जेल भेजा गया है।

उक्‍त संगठित गैंग के अन्‍य सहयोगियो की तलाश की जा रही हैं, आरोपीगण इस प्रकार के अपराध पूर्व में भी घटित कर चुके हैं, उपरोक्‍त कार्यवाही से प्रसन्नता का माहौल है

Leave a Comment