
हरदा / नलखेड़ा :- जय माँ चंडी धाम, जूनापानी (मकड़ाई), जिला हरदा मंदिर के प्रमुख पूज्य महंत विनय जी महाराज के नेतृत्व में आज नलखेड़ा में स्थित जय माँ बगलामुखी मंदिर में पहुँचकर माँ के दिव्य दर्शन किए एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

इस पावन अवसर पर पंडित मुरली वैष्णव जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दशांश हवन संपन्न कराया गया। हवन में आहुतियां अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति एवं जनकल्याण की मंगलकामना की गई।
इस धार्मिक आयोजन में पंडित राहुल पालीवाल, पंडित राजेश काशिव, अरुण धनगर, राकेश गंगराड़े, सुरेश चौरे एवं विजय विश्वकर्मा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।