
हरदा/खिरकिया के छीपाबड़ चौराहे पर शनिवार शाम जमकर हंगामा हुआ। 5 दिन पहले मारपीट में घायल हुए युवक की भोपाल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजन और ग्रामीण शव लेकर छीपाबड़ चौराहे पहुंच गए और शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
देखे वीडियो क्यों किया हंगामा
परिजनों का आरोप है कि 5 दिन पहले युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए भोपाल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हंगामे की सूचना मिलते ही छीपाबड़ पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई संतोष चौहान ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।