पोखरनी में शांतिधाम की सफाई, नाले पर बनेगा स्टॉप डैम – वेस्टेज पानी से भरेगा गांव का तालाब, बढ़ेगा जल स्तर

ग्राम पंचायत पोखरनी द्वारा शांति धाम परिसर में साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। सोमवार को जेसीबी मशीन से शांति धाम के आसपास सफाई कार्य किया गया।

देखे वीडियो


सड़क, पेयजल और जल संग्रहण पर हुई चर्चा
इसी दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों द्वारा सड़क एवं पेयजल को लेकर भी चर्चा छेड़ी गई। वहीं जल संग्रहण को लेकर भी मौजूद ग्रामीणों ने चर्चा की।

पोखरनी में शांतिधाम की सफाई, नाले पर बनेगा स्टॉप डैम - वेस्टेज पानी से भरेगा गांव का तालाब, बढ़ेगा जल स्तर
पोखरनी में शांतिधाम की सफाई, नाले पर बनेगा स्टॉप डैम - वेस्टेज पानी से भरेगा गांव का तालाब, बढ़ेगा जल स्तर 1


व्यर्थ बह रहा नाले का पानी
आपको बता दें कि शांति धाम के बगल से एक नाला स्थित है। नाले का पानी व्यर्थ बहकर करीब दो से तीन किलोमीटर दूर जाकर नर्मदा बैक वाटर में समाहित हो रहा है। जबकि शांति धाम से मात्र लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर गांव से लगा हुआ तालाब स्थित है, जो सूखने की कगार पर है।

पोखरनी में शांतिधाम की सफाई, नाले पर बनेगा स्टॉप डैम - वेस्टेज पानी से भरेगा गांव का तालाब, बढ़ेगा जल स्तर
पोखरनी में शांतिधाम की सफाई, नाले पर बनेगा स्टॉप डैम - वेस्टेज पानी से भरेगा गांव का तालाब, बढ़ेगा जल स्तर 2


स्टॉप डैम बनाकर तालाब भरने की मांग
इस विषय पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि यदि शांति धाम के पास स्टॉप डैम बना दिया जाए तो इसी व्यर्थ बह रहे पानी को तालाब में भरा जा सकता है। इससे गांव का जलस्तर बढ़ेगा और तालाब में सालभर पानी बना रहेगा।


सरपंच ने कही यह बात
इस संबंध में सरपंच से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शांति धाम में साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। वहीं स्टॉप डैम को लेकर उन्होंने कहा कि यहां डैम बनाकर तालाब भरने की योजना चल रही है।


10 साल बाद भी नहीं बनी पक्की सड़क
ग्रामीण पूनम सिंह राजपूत ने बताया कि शांति धाम को बने करीब 10 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज तक शांति धाम तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं बन पाई है। अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को कच्चे रास्ते से होकर आना पड़ता है। बारिश के दिनों में तो रास्ता ही बंद हो जाता है।


हैंडपंप की मांग
वहीं ग्रामीण मनोहर सिंह कुसमुल ने शांति धाम परिसर में हैंडपंप लगवाने की मांग भी रखी। ग्रामीणों का कहना है कि शांति धाम में पानी की व्यवस्था नहीं होने से अंतिम संस्कार में आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।


ग्रामीणों की पंचायत से अपील
ग्रामीणों ने पंचायत से मांग की है कि सिर्फ सफाई ही नहीं, बल्कि स्टॉप डैम, पक्की सड़क और हैंडपंप जैसी स्थाई व्यवस्थाएं भी जल्द पूरी की जाएं।

Leave a Comment