अन्नकूट महोत्सव मे भगवान श्री केदारेश्वर को चढाया महाप्रसाद।

रिपोर्टर विनोद भूतडा देवास

कन्नौद अन्नकूट महोत्सव मे कन्नौद मे श्री केदारेश्वर महादेव को श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ महाआरती के साथ छप्पन भोग महाप्रसाद चढाया तथा बडे ही भक्ति भाव के साथ भक्तो ने महाप्रसाद ग्रहण किया .मंदिर के महंत श्री पं जगदीश जी शर्मा महाराज ने आशीर्वाद देते हुये कहा कि भगवान की कृपा हमेशा सब पर बनी रहे है भगवान की कृपा नही हो तो ना हम प्रसाद चढा पाये और ना ही हम यह भक्ति पूर्ण वातावरण मे उपस्थित हो पाये .भगवान की कृपा सब पर बनी रहे ।

कन्नौद मे अन्नकूट महोत्सव तथा दिपावली मिलन का आयोजन आपसी प्रेम भाव तथा एकता मे वृद्धि करता है ,तथा भगवान की कृपा से यह कार्यक्रम संपन्न होते है पं.हेमंत शर्मा ने कहा कि भोलेनाथ की कृपा है हम सब आनंद मे है ।

Leave a Comment