आधार सेवा केन्द्र कभी भी बंद कर देते है .कन्नौद जनपद पंचायत मे गुरुवार को बंद था केन्द्र।

रिपोर्टर कन्नौद विनोद भूतडा

जनपद पंचायत परिसर मे स्थित आधार सेवा केन्द्र गुरुवार को बंद था .इन दिनो आधार कार्ड मे कही नाम सुधार मोबाइल नंबर अपडेट तो कही पता सुधार कार्य जैसे कई कार्यो को सरकार ने आधार कार्ड सेवा केन्द्र के माध्यम से कराने की व्यवस्था की है ,अब जनपद पंचायत कार्यालय स्थित आधार सेवा केंद्र गुरुवार को बन्द था ।

इस सम्बंध मे जब केन्द्र संचालक को मोबाइल नं 96 44 577 912 लगाया तो उन्होंने बताया कि केन्द्र कल खुलेगा . फिर सहायक संचालक को मो न 96 17 9933 99 लगाया तो उन्होंने बताया आज छुट्टी है इस प्रकार प्रशासन को ध्यान देना चाहिये कि यह केन्द्र किन शर्तो के आधार पर दिया जाता है और क्या कभी भी बगैर सूचना बन्द कर सकते है ।

क्या मौके पर कई ग्राहक जो निराश होकर लौट रहे थे कहने लगे दूर से आये है और केंद्र बन्द होने से काम नही हो रहा ।

Leave a Comment