संवाददाता आनंद गवली
भगवानपुरा। ग्राम भगवानपुरा में आज से समस्त ग्रामवासियों द्वारा बड़ी श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में पूरे ग्राम के लोगों ने मिल-जुलकर सहभागिता निभाई और भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए रामायण पाठ में भाग लिया।
रामायण पाठ के शुभारंभ के साथ ही पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ रामायण की चौपाइयों का पाठ किया और भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं उनके जीवन से मिलने वाली शिक्षाओं को आत्मसात करने का संकल्प लिया।आयोजन में ग्राम के महिला-पुरुष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सभी ने एक साथ बैठकर धार्मिक पाठ में सहभागिता की। इस दौरान गांव में भक्ति और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।ग्रामवासियों ने बताया कि रामायण हमें सत्य, धर्म, मर्यादा, त्याग, सेवा, भाईचारे और संस्कारों की सीख देती है। इसी उद्देश्य से ग्राम में रामायण पाठ का आयोजन किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ी भी भगवान श्रीराम के आदर्शों और सनातन संस्कारों से जुड़ सके।
ग्रामीणों ने भगवान श्रीराम से ग्राम भगवानपुरा में सुख-शांति, समृद्धि, आपसी भाईचारे और खुशहाली की कामना की। रामायण पाठ आज से प्रारंभ हुआ है और आगे भी धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ जारी रहेगा।
समस्त ग्रामवासियों की एकजुटता और सहभागिता से शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन गांव की एकता, आस्था और आपसी सद्भाव का सुंदर उदाहरण बन रहा है।
