अमृत भारत एक्सप्रेस के प्रथम आगमन पर सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने किया भव्य स्वागत

हरदा। रेलवे स्टेशन पर ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ के प्रथम आगमन के ऐतिहासिक अवसर पर स्थानीय **सरस्वती विद्या मंदिर (CBSE) हरदा** की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक ट्रेन का स्वागत किया। इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रा **आकांक्षा छलोत्रे, आरोही गुर्जर एवं भूमि दुबे** को **प्रशस्ति पत्र और शील्ड** प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के **प्राचार्य श्री देवानंद जी सोनार**, **उपप्राचार्य श्री आर.डी. राजपूत** सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

छात्राओं की इस गौरवपूर्ण सहभागिता पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Comment