प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हंडिया सेवा केंद्र के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

हंडिया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हंडिया सेवा केंद्र के द्वारा विशेष योग एवं राजयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी.के. भाई-बहनों सहित नगर के अनेक धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रातः 6:30 बजे से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में सबसे पहले सभी को शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग एक्सरसाइज कराई गई। वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका *बी.के. भारती दीदी* के मार्गदर्शन में उपस्थित साधकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, भुजंगासन एवं सूर्य नमस्कार जैसे महत्वपूर्ण आसनों का अभ्यास किया।

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बड़े उमंग से योग क्रियाओं में भाग लिया।योगाभ्यास के पश्चात *बी.के. भारती दीदी* ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “आज सारा विश्व योग दिवस मना रहा है।

परंतु शिव परमात्मा कहते हैं – बच्चे, सच्चा योग है मन-बुद्धि को मुझ निराकार परमपिता से जोड़ना। आसन और एक्सरसाइज से शरीर निरोगी बनता है, लेकिन राजयोग से आत्मा शक्तिशाली, पवित्र और विकर्मों से मुक्त बनती है। यही भारत की प्राचीन सच्ची योग विद्या है।

“दीदी जी ने आगे सभी को 20 मिनट का शक्तिशाली राजयोग मेडिटेशन भी कराया। सामूहिक ध्यान में सभी ने “मैं शांत स्वरूप आत्मा हूँ, शिव बाबा की संतान हूँ” के स्वमान का अभ्यास कर विश्व शांति के लिए सकारात्मक संकल्प किए।

कार्यक्रम के अंत में *बी.के. भारती दीदी* ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था 1937 से निःशुल्क राजयोग सिखाकर मानव कल्याण का कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग और राजयोग को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन परमात्मा की याद और ब्रह्माभोजन के साथ हुआ।

Leave a Comment