संवाददाता अनिल मालवीय सिराली
*मांग – सामाजिक संगठनों की मांग नगर के पुराना बस स्टैंड पर बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित एवं अंबेडकर चौक का नाम प्रस्तावित किया जाए*
*पुराना बस स्टैंड चौक पर संगठनों के कार्यकर्ताओं ने 1 घंटे तक जमकर नारेबाजी की*
हरदा जिले कि तहसील सिराली मे शुक्रवार को अनुसूचित जाति जनजाति समुदाय के 7 सामाजिक संगठनों ने मिलकर भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा लगाए जाने के संबंध में आजाद समाज पार्टी,भीम आर्मी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, जयस, नाजी, कतिया समाज अहिरवार समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा।
नगर सिराली के पुराना बस स्टैंड पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर जी के छायाचित्र पर पुराना बस स्टैंड चौक पर माल्यार्पण किया। बाबा साहब अमर रहे, अमर रहे के नारे लगाए लिखित ज्ञापन का वचन करके आर. आई सुरमा जी को सौंपा। आजाद समाज पार्टी के संभागीय अध्यक्ष महेंद्र काशिव ने बताया कि नगर सिराली में पुराना बस स्टैंड पर बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने के विषय में लंबे समय से शासन प्रशासन से मांग की जा रही है एवं पुराना बस स्टैंड का नाम बदलकर अंबेडकर चौक रखा जाए क्योंकि सिराली क्षेत्र अनुसूचित जाति जनजाति का बाहुल्य क्षेत्र है।
अहिरवार समाज के तहसील अध्यक्ष रामसिंह गन्नौरे ने बताया कि अंबेडकर जी के बनाए हुए संविधान से पूरा देश चलता है सिराली नगर में अंबेडकर जी की मूर्ति नहीं होने के कारण जिला मुख्यालय पर जाना पड़ता है।
जयस जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सुचार व अनुसूचित जाति जनजाति के तमाम संगठनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि बाबा साहब अंबेडकर जी के 6 दिसंबर 2026 महापरिनिर्वाण दिवस के पहले पुराना बस स्टैंड चौराहे पर मूर्ति स्थापित नहीं की गई।
एवं पुराना बस स्टैंड का नाम बदलकर अंबेडकर चौक नहीं रखा गया तो तमाम सामाजिक संगठन मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।
इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के संभागीय अध्यक्ष महेंद्र काशिव, युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर, सुनील खंडेल , जयस जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सुचार, नाजी जिला अध्यक्ष मंगलेश पांडे, शिक्षक समिति के जिला अध्यक्ष ओ . पी देवहारे , नाजी तहसील अध्यक्ष योगेश मल्हारे , अहिरवार समाज के तहसील अध्यक्ष रामसिंह गन्नौरे, राधेश्याम नागराज, आनंद किरावर, शंकर मालवीय, कैलाश सोलंकी, रामस्वरूप बघेल, मथुरा मंडराई, ओमप्रकाश गन्नौरे , प्रदेश उपाध्यक्ष शारुख शाह, गणपत चौरसिया, सुरेश राठौर, आनंद खरे, देवराज भगोरे,राजेंद्र दुनगे, पुरण मालवीय ,रजत मालवीय, राजेंद्र चावला , गोकुल सावले, गोविंद गन्नौरे, गोपाल सावले, पहलाद भरोले, आदि संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
