आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में परामर्शदाता ने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की दी जानकारी।

संवाददाता अनिल मालवीय

हरदा जिले के खिरकिया में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया में बीसीएम राजकुमार इंदौरे के मार्गदर्शन में खिरकिया ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं व आशा सुपरवाइजर की मासिक बैठक आयोजित की गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीसीएम ने आशा कार्यकर्ताओं को जानकारी प्रदान करते हुए निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही में पंजीयन करना आवश्यक है।

जिससे माँ और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य की बेहतर निगरानी हो सके व सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित होता है। टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों का हेड काउंट सर्वे करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही टीकाकरण संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

आगामी आने वाले समय में डेंगू मलेरिया, चिकनगुनिया एवं मच्छर से होने वाली कई बीमारियों से सावधानी बरतने की सलाह प्रदान की गई। एवं आशा कार्यकर्ताओ के मासिक कार्यों की समीक्षा की गई। समय पर बेहतर कार्य करने के लिए सलाह प्रदान की। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उमंग स्वास्थ्य केंद्र के परामर्शदाता अजय मंडलेकर ने आशा कार्यकर्ताओं को RKSK प्रोग्राम के बारे में व किशोरावस्था के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 10 वर्ष से 19 वर्ष तक के किशोर किशोरियों में किशोर अवस्था में कई परिवर्तन होते है।

इस अवस्था में किशोर किशोरियों में शारीरिक मानसिक एवं भावनात्मक परिवर्तन तीव्र गति से परिवर्तन होते हैं। किशोर अवस्था पूरे जीवन काल की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था होती है। परामर्शदाता ने आशा कार्यकर्ताओं को माहवारी स्वच्छता पर जानकारी देते हुए बताया कि माहवारी (पीरियड्स) के दौरान संक्रमण और गंभीर समस्याओं से बचने के लिए स्वच्छता और खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

जिससे कि कई बीमारियों से बचा जा सकता है। आशा कार्यकर्ताओं को मनहित एप के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में बीसीएम राजकुमार इंदौरे ,उमंग स्वास्थ्य केंद्र के परामर्शदाता अजय मंडलेकर एवं विकासखंड की आशा सुपरवाइजर व आशा कार्यकर्ता मौजूद रही।

Leave a Comment