रिपोर्टर देवास कन्नौद विनोद भूतडा
मध्यप्रदेश मे पंचायती राज का बंटाढार जो भाजपा सरकार मे हुआ है वह इससे पहले कभी नही हुआ योजनाए बनती है निर्माण होता है तो इस द्रष्टि से कि नेता अफसर सभी ज्यादा से ज्यादा लाभांवित हो जनता का केवल नाम होता है ।
जबकि उसे केवल परेशानी ही प्राप्त होती है देवास जिले की जनपद पंचायत कन्नौद मे ग्राम पंचायत डेहरिया के खरडी मोहल्ला मे सडक तो बना दी लेकिन नाली नही बनाई और अब बरसात का पानी लोगो के घरो मे घुस गया है गरीबो का राशन कपडा बिस्तर आदि खराब हो गया वही लगातार पानी भरा होने के कारण बीमारी फैल रही है गंदगी मच्छरो का प्रकोप है जबकि सडक के साथ नाली बनाई जाना थी ग्रामीणो व्दारा जनपद पंचायत तथा पुलिस थाना पर शिकायत की गई है वही हैण्डपंप मे भी गंदा पानी आ रहा है ।
ग्रामीणो ने पानी निकास की व्यवस्था करने की मांग की है इस सम्बंध मे जनपद पंचायत कन्नौद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक मुजाल्दे से संपर्क करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल वंद था वही डेहरिया पंचायत सचिव भुवन गुजर ने बताया कि कुछ लोगो ने मिट्टी डालकर पानी निकास रोक दिया था अब मिट्टी हटाकर पानी निकास की व्यवस्था कर दी गयी है ।
