हरदा।दिनांक 13 अक्टूबर 2026जिला पंचायत हरदा के वार्ड क्रमांक 4 से संबंधित आवेदन में नवरात्रि के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक बिजली विभाग द्वारा की जा रही लोड सेटिंग बंद करने की मांग की गई है।
आवेदन में कलेक्टर महोदय से निवेदन किया गया है कि धार्मिक पर्व के दौरान श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं को होने वाली परेशानी को देखते हुए रात 2 बजे तक लोड सेटिंग नहीं की जाए।
