रिपोर्टर विनोद भूतडा
देवास -कन्नौद मे मारवाडी महिला सम्मेलन द्वारा विशाल गरबा डांडिया का आयोजन 16 अक्टोबर को साई पेलेस आष्टा रोड पर किया जा रहा है अध्यक्ष प्रफुलता जोशी ने बताया कि गरबा रात्री 8 बजे से 11 बजे तक होगा जिसमे माता जगदंबे की आराधना के साथ गरबा डांडिया होगा।
देवास जिले के कन्नौद से करीब 8 किमी दूर इन्दौर रोड पर बागनखेडा से दक्षिण दिशा मे स्थिति माता विजया देवी का बहुत प्राचीन मंदिर है बताया जाता है कि यहां माता विजया देवी के दर्शन करने मात्र से व्यक्ति के रुके काम पूर्ण हो जाता है यहां प्रतिदिन सुबह शाम महाआरती होती है साथ ही दर्शनार्थियो का आना जाना लगा रहता हॅ जो पूजा अर्चना करते है मन्नत मांगते है।
शारदीय नवरात्री तथा चैत्र नवरात्री मे बडी तादात मे श्रद्धालु आते जाते रहते है तथा यहां से प्राप्त नाडे की माला बच्चे के गले मे बांधी जाती है तो बच्चे पर कोई संकट नही आता है यही पास मे हनुमान जी का मंदिर भी है।
जिसमे ग्रामीणो ने मूति स्थापित की है दूसरी औरवही दक्षिण मुखी हनुमान जी भी है बताया जाता है कि मूर्ति राजस्थान से डोकाकुई लेकर जा रहे थे किंतु यहां विश्राम के लिए कुछ देर श्रद्धालु रुके तो फिर मूर्ति हिल भी नही पाई तो फिर उन्हे भी वही स्थापित किया गया इस प्रकार माता विजया सन देवी तथा हनुमान जी के मंदिरो मे श्रद्धालु ओ के सतत आने से यह तिर्थ क्षेत्र माना जाता है
