हरदा जिले कि नगर परिषद सिराली के सीएमओ जयंत वर्मा एवं ठेकेदार कि मिली भगत से बीना मापदंड के किया जा रहा है शुलभ शौचालय का निर्माण।

संवाददाता अनिल मालवीय सिराली

सिराली। जहा एक और केन्द्र तथा राज्य सरकार गरीबों के रोजगार के लिए अनेकों प्रकार कि योजना चलाई जा रही है वही सिराली नगर परिषद सीएमओ जयंत वर्मा द्वारा ठेकेदारों से सांठगांठ करके बीना मापदंड के नगर में निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं क्या है पूरा मामला सिराली नगर के वार्ड क्रमांक 8 में पुराने बस स्टैंड फारेस्ट के पास शुल्भ शौचालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

जिसमें बीना मापदंड के अपने हिसाब से चुना डालकर चार से पांच दुकान दारों को उनकी दुकान हटाकर बेरोजगार कर दिया है जबकि सामने बरसात है इसी दुकान दारी के भरोसे उनका परिवार चलता है सीएमओ जयंत वर्मा एवं ठेकेदार ने तहसीलदार कि भी एक ना मानी उसके मन मर्जी से लेवाऊट डाल दिया गया ।

जबकि शौचालय जहा निर्माण होना है उस जगह पर पहले से ही मुत्रालय बना हुआ है जो शौचालय बनने के बाद परिषद द्वारा तोड़ा जाएगा जबकि उस मुत्रालय को अभी ही तोड़कर शौचालय निर्माण किया जाता है तो इन गरीब दुकानदारों की दुकान बच सकती थी ।

लेकिन सीएमओ जयंत वर्मा और ठेकेदार कि मनमर्जी के आगे किसी कि भी एक ना चली जहा तक जिस वार्ड में शौचालय निर्माण किया जा रहा है है वहा के पार्षद को भी इस निर्माण कार्य कि जानकारी नहीं दी गई।

इनका कहना मुझे नगर परिषद सीएमओ जयंत वर्मा द्वारा निर्माण कार्य को लेकर किसी प्रकार कि कोई जानकारी नही दी गई वार्ड क्रमांक 08 पार्षद विक्रम सिंह राजपूत सिराली।

Leave a Comment