कुसमानिया-हरनगांव मार्ग पर बस-स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, 10 लोग घायल।

रिपोर्टर *— विनोद भूतडा :

कुसमानिया-हरनगांव मार्ग पर भिलाई गांव के पास सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस और स्कॉर्पियो वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में करीब 10 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त यात्री बस हरण गांव की ओर जा रही थी। अचानक बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

हादसे के बाद बस और स्कॉर्पियो में चीख-पुकार मच गई।सूचना मिलते ही ऐसडीओ पुलिस आदित्य तिवारी तहसीलदार संजय गर्ग थाना प्रभारी तहजीब काजी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलो को कन्नौद चिकित्सालय पहुंचाया पुलिस प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों के सहयोग की प्रशंसा की जा रही है अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।

पुलिस ने क्रेन बुलवाकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद करीब एक घंटे से बाधित यातायात सुचारू हो सका।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment