आपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीव्ही कैमरा ने फिर साबित की अपनी भूमिका।

रिपोर्टर देवास कन्नौद विनोद भूतडा

देवास जिले के कांटाफोड पुलिस थाना अंतर्गत हुई चोरी का मात्र 48 घंटे मे पर्दाफाश ।

“घोरी गये 06:05 तोला सोने के आभूषणलगभग रु 10 लाख रुपये का माल बरामद ।

‘ पुलिस अधीक्षक देवास पूनित गेहलोत के निर्देशन पुलिस सक्रिय है फरियादिया ने थाना कांटाफोड़ आकर सूचना दी कि फरियादिया उनके भांजे आयुष राठौर की बारात में कांटाफोड आयी हुई थी।

जिसका कार्यक्रम द सुजान पब्लिक स्कुल कांटाफोड़ में आयोजित था कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद में ग्राउंड में बैठी हुई थी उस समय फरियादीया ने अपने गले में पहनने का सोने का हार एवं सोने के कान के दो जोड़ सोने के झुमके अपने पर्स में रख दिये थे जो कोई अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गया है। रिपोर्ट पर से थाना काटाफोड़ पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली श्री संजय सिंह बैस के निर्देशन में थाना प्रभारी कांटाफोड़ के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं आस-पास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये। जिसमें एक महिला संदिग्ध दिखाई दी एवं महिला का स्पष्ट चेहरा दिखाई दिया। जिसे सामुदायिक पुलिसिंग ‌द्वारा बनाये गये वाट्सएप ग्रुप में फोटो विडियो शेयर किये गये।

जिस पर से उक्त महिला कि पहचान कर उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रारंभिक पूछताछ करते उक्त महिला द्वारा उक्त चोरी किया जाना स्वीकार किया गया। महिला के कब्जे से चोरी गया मनुका 06.05 तोला सोने के आभूषण (एक सोने का हार एवं दो जोड सोने के झुमके) एवं रु 4.640/- नगदी कुल से 10 लाख का माल बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही’।

*पुलिस विभाग के ‘सराहनीय कार्यः की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है .इस कार्यवाही पर हर्ष व्यक्त करते हुए फरियादी विवेक राठोर ने ए ऐस पी सौम्या जैन का पुष्पहारो से अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment