कन्नौद के पास चलती यात्री बस मे आग लगी फायर ब्रिगेड तथा पुलिस पहुंची ।

देवास कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

मध्यप्रदेश मे इन दिनो गर्मी का पारा 47 डिग्री के आस पास चल रहा है धरती दिन मे 8 – 9 बजे से ही आग उगलने लगती है और आसमान से सूरज की तपिश अंगारे जैसी है तथा वाहन दुर्घटना अग्नि कांड इत्यादि भी लगातार हो रहे है देवास जिले के कन्नौद से करीब 10 किमी दूर ग्राम कलवार बागनखेडा के बीच मे राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिथमपुर से हरदा की तरफ जा रही एक निजी यात्री बस का टायर फटने से विस्फोट हुआ ।

तथा टायर के साथ पूरी बस ने आग पकड ली ग्रामीणो की सूचना प्राप्त होने पर कन्नौद से पुलिस ने पहुंचकर उचित प्रबंध किए तथा कानूनी कार्यवाही कर आग के कारण की जांच की जा रही है ।

थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार बस मे आग टायर फटने से लगी है भीषण गर्मी के दौर मे लोगो से सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निवेदन किया है ,नगर परिषद का फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंचा तक आग बुझायी ।

Leave a Comment