कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने टोंककला में घटना स्थल का लिया जायजा ।उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह भी पहुंचे।

देवास रिपोर्टर विनोद भूतडा

देवास कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने जिले के टोंककला में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्‍फोट की घटना पर स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया । इस दौरान अन्‍य वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह ने कहा कि घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय एवं अन्‍य चिकित्‍सालयों में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के निर्देश दिए गए हैं।

घटना में 3 श्रमिकों की दुःखद मृत्यु हुई है तथा 15 श्रमिक घायल हुए है। मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा घटना में मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं घायलों का निःशुल्क इलाज करने के लिये निर्देश दिये हैं।

इस घटना की सूचना प्राप्त होते ही उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह भी देवास पहुचे तथा उन्होंने चिकित्सालय मे उपचार रत मरीजो के स्थिति को देखकर चिकित्सको को निर्देश दिये ।

कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्पुनीत गेहलोद जिला अस्पताल और अमलतास अस्पताल में उपचाराधीन घायल श्रमिकों से मुलाकात कर और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

उन्‍होंने अस्पतालों के डॉक्टरों से घायल श्रमिकों के इलाज के संबंध में विस्तृत चर्चा भी की। ।

इस घटना के बाद मृतको की संख्या दो से तीन हो गयी है तथा घायलो की संख्या भी लगभग पच्चीस है जिसमे 8 व्यक्ति इंदौर तथा 17 देवास मे इलाज करा रहे है .

Leave a Comment