क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास के मार्गदर्शन में।

कनौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

कनौद।खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास के मार्गदर्शन में आरोह समर कैंप के अंतर्गत कन्नौद कॉलेज प्रांगण पर मिनी क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कन्नौद विकासखंड के 102 खिलाडियो ने भाग लिया ।

इस प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार शील्ड एवं प्रमाण पत्र खेल विभाग कन्नौद की ओर से दिए गये इस कार्यक्रम के विशेष सहयोगी विधायक श्री आशीष शर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री राधेश्याम जाट भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हुकुम पटेल रुपेश शर्मा संतोष जाट तथा कई विशिष्ट व्यक्ति तथा खिलाड़ी एवं सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लांक समंवयक कमल सोलंकी ने बताया कि कार्यकृम मे विजेता टीम प्रथम जिशान ब्रदर्स तथा व्दितीय जाइंट्स टीम को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत भी किया गया ।

Leave a Comment