बिचपुरी सर्कुलर में डंडा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विधायक अभिजीत शाह हुए शामिल।

संवाददाता आनंद गवली सिराली हरदा।

जिले की तहसील सिराली अंतर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुरा के ग्राम बिचपुरी सर्कुलर में डंडा प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के युवाओं एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अभिजीत शाह भी शामिल हुए और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। दर्शकों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।इस अवसर पर विधायक अभिजीत शाह ने खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों से मुलाकात की तथा प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के खेल आयोजनों को युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

डंडा प्रतियोगिता के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भगवानपुरा एवं आसपास के क्षेत्रों से भी ग्रामीणजन उपस्थित रहे।आयोजन के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया।

ग्रामीणों ने कहा कि गांव एवं आसपास के क्षेत्र में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन होते रहना चाहिए, ताकि युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

Leave a Comment