अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा गरबा डांडिया का आयोजन किया नवरात्रि गरबा उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कन्नौद रिपोर्टरविनोद भूतडा

कन्नौद मारवाडी महिला सम्मेलन द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा उत्सव का आयोजन कन्नौद के साईं पैलेस में उत्साह, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माता रानी की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी सदस्याओं ने उत्साह के साथ गरबा कर उत्सव की रौनक बढ़ाई।कार्यक्रम में सदस्याओं के उत्साह एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए गरबा, ड्रेसअप एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया जिसमे विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री जाट और राजकुमारी कुंडल भरिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन की पूर्व अध्यक्ष उज्जवला भूतडा उपस्थित रही स्वागत भाषण अध्यक्ष प्रफुलता जोशी ने दिया संचालन कोषाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने किया तथा आभार सचिव अल्पना शोत्रीय ने माना कार्यकम मे बडी संख्या मे महिलाये उपस्थित थेसमापन स्वल्पाहार के साथ किया गया

Leave a Comment