कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा
भारतीय आजादी का जश्न मनाने मे भारत भूमि मे मध्य प्रदेश के देवास जिले की कन्नौद नगरी मे करीब एक सप्ताह तक रैली संस्कृतिक तथा देश भक्ति से परिपूर्ण गीत संध्या का आयोजन किया जाता रहा है।
इसी श्रंखला मे मां क्षेमरी देवी मेलोडी स्टार वन व्दारा एक गीत संध्या का आयोजन स्थानीय बस स्टेण्ड पर किया जिसमे संगीत तथा देश प्रेमियो ने देश भक्ति से ओत प्रोत रचनाये प्रस्तुत की कार्यकम के सूत्र धार संजय तिवारी के अनुसार अध्यक्षता पुलिस विभाग के सहायक उप निरीक्षक केलाश ॐ साई राम ने की तथा मुख्य अतिथि श्री फारूख भाई केला वाले थे ।
प्रमुख से आशुतोष उपाध्याय कैलाश शर्मा . तथा कई विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे सभी ने इस आयोजन की प्रशंसा की ।
