आंगनबाड़ी केंद्र मकड़ाई-01 में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

संवाददाता अनिल मालवीय सिराली जिला हरदा एमपी से

हरदा जिले की तहसील सिराली अंतर्गत वन ग्राम मकड़ाई के आंगनबाड़ी केंद्र मकड़ाई-01 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम के महिला-पुरुषों सहित बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के स्वरूप में सजाया। नन्हे-मुन्ने बच्चों का कृष्ण और राधा के रूप में मनमोहक रूप सभी के आकर्षण का केंद्र रहा।जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों एवं उपस्थित ग्रामीणों के लिए प्रसाद स्वरूप खीर-पुड़ी का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं।

पूरे कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

Leave a Comment