गणपति जी की विदाई पर आमासेल में निकली भगवान गजानंद जी की भव्य झांकी।

संवाददाता अनिल मालवीय

हरदा। जिले की तहसील सिराली के ग्राम आमासेल में आज गणेश विसर्जन के अवसर पर भगवान गजानंद जी की झांकी बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। गणपति जी की विदाई के अवसर पर गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।झांकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, माता-बहनें एवं युवा साथी शामिल हुए।

सभी में गणपति बप्पा को विदाई देने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और पूरे गांव में “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे गूंजते रहे।

गणपति जी की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं की आंखों में भक्ति और भावनाओं का संगम देखने को मिला। भक्तों ने भगवान गजानंद जी से गांव और क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।गणेश प्रतिमा को श्रद्धा और विधि-विधान के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया।

इस दौरान ग्रामीणों और युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही। गणपति जी की विदाई के साथ ही पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में नजर आया।

Leave a Comment