हंडिया:गौशालाओं के बावजूद सड़कों पर डेरा जमाए गौवंश, हाईवे से लेकर ग्राम के चौराहे तक हर रात मंडरा रहा हादसों का खतरा।

हंडिया।हर रात हाईवे पर मंडराता है हादसे का खतरा – स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे पर बड़ी संख्या में निराश्रित गायें सड़क पर बैठ जाती हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच बैठे गौवंश के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार वाहन चालक गायों को बचाने के प्रयास में अपना संतुलन खो देते हैं, जिससे गंभीर सड़क हादसे भी हो चुके हैं।

ग्राम के चौराहे भी बने गौवंश का ठिकाना– समस्या केवल हाईवे तक सीमित नहीं है। हंडिया ग्राम के चौराहे सहित ग्राम के कई प्रमुख मार्गों पर भी रात के समय बड़ी संख्या में गायें बैठी दिखाई देती हैं। इससे यातायात प्रभावित होता है और राहगीरों व वाहन चालकों के लिए जोखिम बढ़ जाता है।ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम में गौशाला होने के बाद भी गौ वंशों के लिए प्रशासन उचित व्यवस्था नहीं कर पाई है। इसी कारण गायें रात के समय हाईवे, ग्राम की सड़कों और प्रमुख चौराहों पर आकर बैठ जाती हैं। परिणामस्वरूप आए दिन सड़क हादसों में बेजुबान पशुओं की जान जा रही है।

गौशालाओं के बावजूद सड़कों पर गौवंश– स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि जिले और ग्राम में सरकारी और गैर-सरकारी गौशालाएं संचालित होने के बावजूद बड़ी संख्या में गौवंश खुले में क्यों घूम रहा है। लोगों का कहना है कि यदि निराश्रित पशुओं को समय रहते गौशालाओं तक पहुंचाने की प्रभावी व्यवस्था की जाए तो पशुओं की जान बचाने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं पर भी काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।

Leave a Comment