देवास – कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा
देवास जिले के कन्नौद से करीब 4 किमी दूर दयोदय गौशाला मे भगवान श्री शिव शंकर परिवार का विशाल मंदिर का निर्माण किया गया है जिसमे दिनांक 27 अप्रेल 2026 सोमवार से विशाल कलश यात्रा के साथ धार्मिक कार्यकृम का शंखनाद होगा ।
यहां के प्रमुख संचालक श्री पुरुषोत्तम गोरानी ने बताया कि यहां प्रतिदिन सुबह आठ बजे से हवन पूजन प्रारंभ होगे जिसमे विद्वान पंडित आचार्य श्री शिशिर शर्मा के सानिध्य मे विद्वान पंडितो व्दारा विधि विधान के साथ पूजन अर्चन अभिषेक इत्यादि किये जाएगे तथा प्रतिदिन शाम को महाआरती होगी।
तथा दिनांक 1 मई को पूर्णिमा के पावन अवसर पर मूर्तियो की प्राण प्रतिष्ठा स्थापना एवं कन्या भोजन होगा इस आयोजन मे बहिरावद सहित आसपास के कई गांवो कन्नौद तथा कई नगर और शहर के रहवासियो के सहयोग और मार्ग दर्शन से गौशाला मे सतत सुविधा जनक सुधार कार्य निर्माण इत्यादि किये जा रहे है इस आयोजन मे उपस्थित होकर पुण्य अर्जित करने का निवेदन आयोजन समिति ने किया है ।
