बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने गायो को ले जा रहे वाहन को पकड कर पुलिस के हवाले किया।

कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र मे अवैध से गायो को लेकर जा रहे वाहनो को बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषव कार्यकताओ ने रोका तथा पुलिस के हवाले किया गया प्राप्त जानकारी के 13 गायो को करीब चार वाहन मे भरकर ले जा रहे पांच आरोपी गिरफतार किए गए जिन पर पशु क्रूरता अधिनियम अंतर्गत कार्यवाही की गई सतवास मे इस कार्यवाही से विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल कार्यकताओ की प्रशंसा की जा रही हैं।

गोवंश के अवैध परिवहन और तस्करी को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस स्तर पर कानूनी और प्रशासनिक कदम उठाए जाने चाहिए: तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

सुरक्षा और चिकित्सा प्रबंधनपशु चिकित्सा द्वारा परीक्षण कराया गया इसके पश्चातसुरक्षित आश्रय मे गोवंश को सुरक्षित रूप से निकटतम पंजीकृत गौशाला में भेजने की व्यवस्था की गई।

क्षेत्र में अवैध गोवंश परिवहन के मार्गों पर पुलिस गश्त और चेकिंग पॉइंट बढ़ाने की मांग बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व्दारा की गई है वह क्षेत्रवासीयो का कहना है गैर कानूनी कार्यो को रोकना पुलिस की जिम्मेदारी है लेकिन वह अपनी कसौटी पर खरे नही उतर रहे है तो हिंदू संगठन को अपनी जिंदगी खतरे मे डालकर यह कदम उठाना पडा जबकि तश्कर हथियारो से लेस रहते है ऐसे मे कोई घटना होती है कौन जिम्मेदार होगा ।

सतवास थाना प्रभारी दिलीप पूरी ने बताया कि हिंदू संगठन के कार्यकताओ ने पशु वाहन तथा आरोपी को पुलिस के सुपर्द किया तब कार्यवाही की गयी।

Leave a Comment