श्री गुरु टेकचंद जी महाराज प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न।

कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडामो न . 9981458826

कन्नौद । सुभाष मार्ग पर नव निर्मित मंदिर मे श्री गुरु टेकचंद जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन श्री दामोदर वंशिय जूना गुजराती मेहता माहेश्वरी दर्जी समाज कन्नौद द्वारा किया गया।

वरिष्ठ समाज सेवी श्री रमेश चंद्र डाबी के अनुसार कार्यक्रम शुभारंभ के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने सम्मलित होकर कार्यक्रम को सकल बनाया कलश यात्रा के दौरान संपूर्ण नगर सनातन धर्म तथा केशरिया रंग में रंगा नजर आया।

प्राण प्रतिष्ठा, महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया इस अवसर पर पंडित आदर्श शर्मा गुरु महाराजद्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।कार्यक्रम में समाजजनों एवं श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन एवं जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अंत में आयोजक समिति द्वारा सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment