हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 8.93 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स सहित आरोपी गिरफ्तार, ₹1,38,000/- का माल जब्त।

पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना हंडिया पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए 8.93 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन सहित कुल ₹1,38,000/- कीमत का माल जब्त किया गया।घटना का विवरणदिनांक 05.09.2026 को थाना प्रभारी हंडिया निरीक्षक रामप्रसाद कवरेती को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति हरे रंग की हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP09-QN-2741 से अवैध एम.डी. ड्रग्स लेकर भैरोपुर से अबगाँवकला की ओर आ रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा एन.डी.पी.एस. एक्ट के वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए पुलिस टीम एवं स्वतंत्र साक्षियों के साथ अबगाँवकला नहर के पास घेराबंदी की गई।

पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्रम पिता मोजीराम जाट, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम अतरसमा, थाना सिविल लाइन बताया।तलाशी एवं जब्तीविधिवत तलाशी लेने पर आरोपी की पेंट की जेब से पारदर्शी पन्नी में 8.93 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स, अनुमानित कीमत ₹88,000/-, बरामद हुई। इसके अतिरिक्त परिवहन में प्रयुक्त हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल कीमत ₹40,000/- एवं ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल कीमत ₹10,000/- जब्त किया गया।

इस प्रकार आरोपी के कब्जे से कुल ₹1,38,000/- कीमत का माल जब्त किया गया।कानूनी कार्रवाईआरोपी के विरुद्ध थाना हंडिया में धारा 8/22 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से वारंट जारी होने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

Leave a Comment