हंडिया।अप्रैल 2026 को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत भारत भर में लगभग 5000 से अधिक तहसीलों और जिला कार्यालयों में ज्ञापन/प्रार्थना पत्र सौंपे गए।

अभियान के चलते हंडिया तहसील में प्राथना पत्र सौंपने के लिए हंडिया तहसील क्षेत्र के काफी गौ सेवक उपस्थित हुए और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोफा गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाना, गौ तस्करी को रोकना और गौ संरक्षण के लिए कड़े कानून बनाना है।
गौ सम्मान आह्वान अभियान की मुख्य बातें:आवेदन का उद्देश्य:
गाय को राष्ट्र माता/राष्ट्र धरोहर घोषित करना और गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग करना।
हस्ताक्षर अभियान: इससे पहले गावों और कस्बों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों का समर्थन जुटाया गया।
कार्यक्रम: देश भर में शांतिपूर्ण तरीके से संकीर्तन करते हुए आवेदन सौंपे गए।
भविष्य की योजना: यदि 27 अप्रैल के आवेदन पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है, तो 27 जुलाई को अगला ज्ञापन सौंपा जाएगा।
भागीदारी: संतों और गौ-भक्तों के नेतृत्व में यह एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। यह अभियान मुख्य रूप से गौ माता के सम्मान को पुनः स्थापित करने और गो-आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
